[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: मुनाफावसूली से टूटी चमक, दूसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना-चांदी

नई दिल्ली, 24 मार्च (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Todayताबड़तोड़ तेजी के बाद अब सोना और चांदी मुनाफावसूली के दबाव में हैं। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,35,790 पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹10 गिरकर ₹1,24,490 पर पहुंच गया।

पिछले दो दिनों में कुल गिरावट पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोना ₹10,330 और 22 कैरेट ₹9,460 तक सस्ता हो चुका है। इससे पहले चार दिनों की तेज गिरावट में 24 कैरेट सोना ₹12,110 और 22 कैरेट ₹11,100 तक टूट चुका था।

सिटीवाइज गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,35,790₹1,24,490₹1,01,880
मुंबई₹1,35,640₹1,24,340₹1,01,730
कोलकाता₹1,35,640₹1,24,340₹1,01,730
चेन्नई₹1,39,190₹1,27,590₹1,06,390
बेंगलुरु₹1,35,640₹1,24,340₹1,01,730
हैदराबाद₹1,35,640₹1,24,340₹1,01,730
लखनऊ₹1,35,790₹1,24,490₹1,01,880
पटना₹1,35,690₹1,24,390₹1,01,780
जयपुर₹1,35,790₹1,24,490₹1,01,880
अहमदाबाद₹1,35,690₹1,24,390₹1,01,780

चेन्नई में सोना अभी भी अन्य शहरों की तुलना में महंगा बना हुआ है।

संबंधित खबरें

सोना: $35 से $850 तक की सनसनीखेज उड़ान… और फिर ऐसा गिरा कि दुनिया चौंक गई

चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है। दिल्ली में चांदी की कीमत ₹100 गिरकर ₹2,29,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दो दिनों में चांदी ₹15,100 तक सस्ती हो चुकी है, जबकि इससे पहले चार दिनों में ₹30,000 की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में चांदी ₹2,34,900 प्रति किलो पर बिक रही है—जो चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है।

नवरात्रि में चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

नवरात्रि के दौरान चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार, 23 मार्च को चांदी का भाव पिछले दिन के मुकाबले करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गया।

दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का रेट घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। यही कीमत मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे कई उत्तरी राज्यों में भी बनी हुई है।

वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा है, जहां यह 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

नीचे देखें मंगलवार, 24 मार्च को देश के प्रमुख शहरों में चांदी के ताज़ा दाम:

आज का सिल्वर रेट (प्रति किलोग्राम)

शहरचांदी का भाव (₹/किग्रा)
दिल्ली2,35,000
मुंबई2,35,000
अहमदाबाद2,35,000
चेन्नई2,40,000
कोलकाता2,35,000
हैदराबाद2,40,000
जयपुर2,35,000
भोपाल2,35,000
लखनऊ2,35,000
चंडीगढ़2,35,000

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

वैश्विक तनाव के बावजूद इस गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया है। आमतौर पर युद्ध या संकट के समय सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल सप्लाई के लिए काफी अहम है और ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके पावर प्लांट्स पर हमला किया तो खाड़ी देशों के एनर्जी और पानी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी हमला होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसने मार्केट में हलचल बढ़ा दी।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर संभावित खतरे ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है। फिर भी कीमतों में गिरावट इस वजह से देखी जा रही है क्योंकि पहले ही बड़ी मात्रा में खरीदारी हो चुकी थी।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार अब संतुलन की ओर लौट रहा है और मुनाफावसूली के चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

नोट: यह खबर बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार अपडेट की जा सकती है। निवेश से पहले ताज़ा भाव जरूर जांच लें।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची