[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए आज के नए रेट

नई दिल्ली, 11 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Today – सोने के भाव में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। बुधवार की सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम नए उच्च स्तर पर पहुँच गए। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने का हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है, जिसका सीधा असर घरेलू सर्राफा बाज़ार पर पड़ा है।

वैश्विक निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। इसी उम्मीद के चलते निवेशकों का रुझान लगातार सोने की ओर बना हुआ है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी सोना रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,45,710 1,58,940
मुंबई 1,45,560 1,58,790
अहमदाबाद 1,45,610 1,58,840
चेन्नई 1,45,560 1,58,790
कोलकाता 1,45,560 1,58,790
हैदराबाद 1,45,560 1,58,790
जयपुर 1,45,710 1,58,940
भोपाल 1,45,610 1,58,840
लखनऊ 1,45,710 1,58,940
चंडीगढ़ 1,45,710 1,58,940

पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,790 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

चांदी में गिरावट, निवेशक सतर्क

सोने के मुकाबले दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। 11 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इससे पहले जनवरी में चांदी की कीमतें 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुँच गई थीं। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में चांदी का हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है।

आगे क्या कहते हैं बाजार के जानकार

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े के अनुसार, 2026 तक 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। हालांकि, यदि सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती करती है, तो कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।

ऐसे में, सोना फिलहाल निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बना हुआ है, जबकि चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेत और सरकारी नीतियाँ ही कीमतों की दिशा तय करेंगी।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची