नई दिल्ली, 10 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले भारतीय बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है। सोने के भाव आज लगातार दूसरे दिन नीचे फिसले जबकि चांदी में तेजी जारी है। निवेशकों की नजर अब 9–10 दिसंबर को होने वाली फेड की बैठक पर टिक गई है, जहां ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बनी हुई हैं।
फेड दरें घटती हैं तो सोना आमतौर पर मजबूत होता है क्योंकि बॉन्ड यील्ड आकर्षक नहीं रह जाती। इसी वजह से बाजार में सावधानी के साथ हल्की बिकवाली देखी जा रही है।
सोना दो दिन में कितना गिरा?
दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 और 22 कैरेट ₹980 सस्ता हुआ। पिछले 48 घंटों में 24 कैरट सोना ₹990 और 22 कैरट ₹910 टूट चुका है।
इसके विपरीत, चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। दिल्ली में एक किलो चांदी दो दिनों में ₹1,100 बढ़ गई है।
10 बड़े शहरों में आज सोने के ताज़ा रेट
10 ग्राम के हिसाब से कीमतें (₹ में)
| शहर | 24K गोल्ड | 22K गोल्ड | 18K गोल्ड |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,29,580 | 1,18,790 | 97,220 |
| मुंबई | 1,29,430 | 1,18,640 | 97,070 |
| कोलकाता | 1,29,430 | 1,18,640 | 97,070 |
| चेन्नई | 1,30,090 | 1,19,990 | 99,990 |
| बेंगलुरु | 1,29,430 | 1,18,640 | 97,070 |
| हैदराबाद | 1,29,430 | 1,18,640 | 97,070 |
| लखनऊ | 1,29,580 | 1,18,790 | 97,220 |
| पटना | 1,29,480 | 1,18,690 | 97,120 |
| जयपुर | 1,29,580 | 1,18,790 | 97,220 |
| अहमदाबाद | 1,29,480 | 1,18,690 | 97,120 |
चांदी आज कहाँ तक पहुंची?
दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,90,100 प्रति किलोग्राम हो गया। यह मुंबई और कोलकाता में भी इसी स्तर पर है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी—₹1,99,100 प्रति किलोग्राम बिक रही है।
इस हफ्ते क्यों अहम रहेगा बुलियन मार्केट?
एनालिस्टों के मुताबिक, इस सप्ताह सोना और चांदी की चाल इन प्रमुख फैक्टरों पर निर्भर करेगी—
- फेड की पॉलिसी और जेरोम पॉवेल की टिप्पणी
- चीन तथा अमेरिका का आर्थिक डेटा
- डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रुपये के 90 स्तर पर पहुंचने से भारत में सोना महंगा दिख रहा है। इंडस्ट्रियल डिमांड और टाइट सप्लाई चांदी को शॉर्ट टर्म में ₹2,00,000–₹2,25,000 प्रति किलो तक ले जा सकती है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45