घर की दीवार और छत पर फ़सल लगाकर कमायें मुनाफा!!

बिहार | लोग वर्टिकल फार्मिंग के अंतर्गत अपने आवास की दीवारों पर फल, फूल और सब्जियां उगा रहे हैं। इस तकनीकि में लोग छोटे बड़े गमलो में घरों की दीवारों पर खेती की जाती है। इस तकनीकि का चलन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में है,  किसान इस तकनीकि का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के फल सब्जियां उगाकर मुनाफा कमा सकते हैं।

यदि आपके पास खेत नहीं और आप खेती से लाखों का मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो जरा ठहरिये क्योंकि अब यह संभव है।  वर्टिकल फार्मिंग से कोई भी इंसान खेती करके मुनाफा कमा सकता है। इसमें किसी भी प्रकार के खेत या उसके टुकड़े की जरूरत नहीं है।

घरों की द्वारों पर कर सकते हैं खेती

इस विधि में लोग अपने घरों की दिवार पर तरह तरह के फल फूल और सब्जियां ऊगा रहे हैं। इस तकनीकि में लोग अपने घरों की दीवारों पर छोटे छोटे गमले सेट करते हैं। फसल लगाते समय गमलों को नीचे उतारा जाता है और उसमे बीज बोकर या पौधा लगाकर उसे फिर दीवार के ऊपर सेट कर दिया जाता है। इन गमलों में पानी डालने के लिए बैंच की पतली पाइप या पीवीसी पाइप का इस्तेमाल किया जाता है।

गर्मी के मौसम में भी घर की दीवारें रहेंगी ठंडी

खेती की यह तकनीकि घर के वातावरण को स्वच्छ रखती है। गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखती है। घर में हरियाली होती है जिससे की घर काफी सुंदर लगता है, और घर को पूर्णरूप से वातनुकूलित रहता है व स्वच्छ हवा मिलती है।

छपरा की महिला किसान ने किया कमाल

बिहार के छपरा जिले की रहने वाली महिला किसान सुनीता के पास एक बीघा भी खेती नहीं थी। लेकिन सुनीता ने हार नहीं मानी, सुनीता ने अपने पूरे घर में गमले सेट कर दिए और उसमे अलोवेरा, निम्बू, हरी मिर्च और बैगन समेत अन्य कई प्रकार की सब्जियां ऊगा रही हैं। सुनीता  दूसरी महिलाओं को भी वर्टिकल फार्मिंग की ट्रेनिंग दे रही हैं जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। सुनीता वर्टिकल फार्मिंग से बिना भूमि के भी अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची