यूपी-राजस्थान से लेकर पंजाब तक ठंड-कोहरे का दोहरा कहर, नए साल के सीजन पर आया ये अलर्ट

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 1 जनवरी 2024 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में कई जगहों पर कोहरे का साया है। नए साल की शुरुआत जबरदस्त ठंड और कोहरे के साथ हुई है। आईएमडी द्वारा कोहरे की चादर की एक उपग्रह छवि जारी की गई है। जिसमें पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में कोहरे की परत दिखाई दे रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में ठंड को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब में आने वाले सप्ताह में लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में कोहरे की परत दिखाई दे रही है।

पंजाब के मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार पंजाब के करीब 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, बरनाला, बठिंडा, , मानसा, मुक्तसर, संगरूर, फिरोजपुर में रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और हरियाणा मौसम की जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के सप्ताह में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज यानी 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, हरियाणा के 11 जिलों में घने कोहरे की स्थिति रहेगी। हरियाणा में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, , फतेहाबाद, हिसार और जींद को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान का मौसम

उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा ने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड के साथ घने कोहरे से भी लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में ठंड और कोहरे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी 2024 को राजस्थान के कई इलाकों में ठंड और कोहरे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देरी से चल रही हैं ट्रेनें और उड़ानें

देश में ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनें और उड़ानें कई घंटों की देरी से चल रही हैं,, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची