Date Palm Farming धनवान बनाएगी खजूर की खेती

खजूर के फायदे अनगिनत है। इसकी खेती भी किसानों को तगड़ा मुनाफा दे सकती है। खजूर एक ऐसा फल है जिसकी खेती बंजर जमीन और खारे पानी में भी की जा सकती है। पुरे साल होने वाली इसकी खेती से किसान लाखों कमा सकते हैं। राजस्थान सरकार खजूर की खेती के लिए 75 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है ताकि किसान खजूर की खेती के लिए प्रोत्साहित हो सके।

20 पेड़ से प्रतिवर्ष 10 लाख की कमाई

देश में अधिकतर राजस्थान में खजूर की खेती की जाती है। खजूर की खेती में किसान एक एकड़ में 70 पौधे लगा सकते हैं। अगर सही तकनीक से खजूर की खेती की जाये तो इससे कमाई भी बंपर होगी। खजूर के 20 पेड़ से किसान प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसके एक पेड़ से किसान एक साल में 50 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। तो आइये जाने कैसे करें खजूर की खेती।

कैसे करें खजूर की खेती
आमतौर पर किसान खजूर के पौधे उसकी डाल से तैयार करते हैं। इसके अलावा नर्सरी से भी खेती करने के लिए इसके पौधें खरीदे जा सकते हैं। साथ ही बीज की बुवाई विधि से भी खजूर की खेती की जाती है। पर डाली से पौधें तैयार करने पर फल में अच्छी गुणवत्ता आती है।

खजूर की उन्नत किस्मे
बरही, जमाली, खुनेजी और खदरवी खजूर की उन्नत किस्में मानी जाती है। यह काफी लोकप्रिय है। एक हेक्टेयर में खजूर के 148 मादा पौधे और 9 नर पौधे लगाए जा सकते हैं। इस तरह से एक हेक्टेयर में किसान 157 पेड़ लगा सकते हैं।

Tissue culture एवं ऑफशूट तकनीक
राजस्थान में राज्य कृषि योजना के तहत किसानों को खजूर की खेती करने के लिए 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। टिश्यू कल्चर एवं ऑफशूट तकनीक से खजूर की उपज और गुणवत्ता अच्छी रहेगी।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची