दिवाली रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत का पर्व है। इस अवसर पर कामना है कि खेतों में फसल लहलहाए, किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और हर किसान परिवार का जीवन खुशहाली के दीपों से रोशन हो।
देश में E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक सरकार की प्रयोगशाला जांच में 14 नमूनों में से 11 में निर्धारित 20 फीसदी से अधिक एथेनॉल मिलने का दावा किया गया है। IOCL के एक नमूने में इसकी मात्रा 31.2 फीसदी दर्ज हुई। हालांकि, केंद्र सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने इन नतीजों को चुनौती देते हुए कहा है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई जांच में सभी नमूने मानकों के अनुरूप मिले हैं।
महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी मंत्रियों से गांवों में जाकर किसानों के साथ दिवाली मनाने की अपील की है। सरकार ने करीब 1.5 करोड़ किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता देने के लिए 7,500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अब तक 73 लाख किसानों के खातों में राशि पहुंचने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी है।
महाराष्ट्र में डिजिटल क्रॉप सर्वे मोबाइल ऐप की तकनीकी समस्याओं से परेशान करीब 70 लाख किसानों को राज्य सरकार ने राहत दी है। अब ऑनलाइन फसल पंजीकरण नहीं होने पर किसान ई-फेरफार प्रणाली के जरिए ऑफलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। तलाठी खेतों का निरीक्षण कर फसल का रिकॉर्ड दर्ज करेंगे।