देश में अप्रैल 2026 के दौरान बेरोजगारी दर लगातार दूसरे महीने बढ़कर 5.2 प्रतिशत पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार संकट गहराता दिख रहा है, जबकि महिलाओं और ग्रामीण पुरुषों की श्रम भागीदारी में भी गिरावट दर्ज की गई।
भारत का मक्का क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। फिक्की-यस बैंक रिपोर्ट के मुताबिक 2030-31 तक देश में मक्का की मांग 7.2 करोड़ टन तक पहुंच सकती है, जिसमें एथेनॉल, पोल्ट्री फीड और औद्योगिक उपयोग की बड़ी भूमिका होगी।
मजबूत डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी भी फिसलकर 2.89 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।