महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी मंत्रियों से गांवों में जाकर किसानों के साथ दिवाली मनाने की अपील की है। सरकार ने करीब 1.5 करोड़ किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता देने के लिए 7,500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अब तक 73 लाख किसानों के खातों में राशि पहुंचने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी है।