[polylang_langswitcher]

Category: बागवानी

बागवानी

बागवानी

अमेरिकी सीनेट ने भारी बहुमत से ऐसा विधेयक पारित किया है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीद जारी रखने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। भारत इस कानून से प्रभावित होने वाले प्रमुख देशों में शामिल है, हालांकि अंतिम फैसला अभी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रपति की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि पंजाब में धान-गेहूं की लगातार खेती मिट्टी की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा रही है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अध्ययन के आधार पर सरकार ने फसल चक्र, जैविक खाद और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। साथ ही एफपीओ योजना, पानी की अधिक खपत वाली फसलों और जीआई टैग वाली कॉफी के निर्यात पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पंजाब में खरीफ धान का रकबा इस वर्ष रिकॉर्ड 32.76 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। कुल खरीफ क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक हिस्से में धान की खेती होने से फसल विविधीकरण की नीति पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों को वैकल्पिक फसलों में बेहतर आय और सुरक्षित बाजार मिलने तक धान-गेहूं का चक्र टूटना मुश्किल है।
बिहार के बिहटा से पहली बार मखाने की सात कंटेनरों की बड़ी खेप ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना की गई है। राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे बिहार के कृषि निर्यात के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। इससे मखाना उत्पादकों और प्रोसेसिंग उद्योग को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची