मुंबई, 13 दिसंबर (कृषि भूमि डेस्क): सोने में तेजी का दौर फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,360 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि मुंबई में कीमत ₹1,33,210 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। रुपये में कमजोरी और सेफ एसेट में मजबूत निवेश मांग ने सोने को रिकॉर्ड जोन में पहुंचा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25% कटौती के बाद बॉन्ड यील्ड घटने की आशंका से निवेशकों का रुझान सोने-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ा है।

प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट सोना24 कैरेट सोना
दिल्ली₹1,22,260₹1,33,360
मुंबई₹1,22,110₹1,33,210
अहमदाबाद₹1,22,160₹1,33,260
चेन्नई₹1,22,110₹1,33,210
कोलकाता₹1,22,110₹1,33,210
हैदराबाद₹1,22,110₹1,33,210
जयपुर₹1,22,260₹1,33,360
भोपाल₹1,22,160₹1,33,260
लखनऊ₹1,22,260₹1,33,360
चंडीगढ़₹1,22,260₹1,33,360

विशेषज्ञों के मुताबिक, 2025 में घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अब तक करीब 67% बढ़ चुकी हैं। यदि वैश्विक हालात और रुपये-डॉलर की चाल मौजूदा स्तरों पर बनी रहती है या रुपया और कमजोर होता है, तो 2026 में सोने में 5% से 16% तक की और तेजी देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस साल सोना करीब 60% तक चढ़ चुका है।

चांदी भी चमकी

चांदी में भी जोरदार तेजी है। 13 दिसंबर को चांदी का भाव ₹2,04,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया। एक दिन पहले ही चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 64.57 डॉलर प्रति औंस है। ग्लोबल सप्लाई में कमी, चीन से मजबूत मांग और औद्योगिक खपत बढ़ने के कारण रिटर्न के मामले में इस साल चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची