[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने में गिरावट जारी, चांदी भी नरम; जानें आज के ताज़ा भाव

Gold Rate Today-KB

नई दिल्ली/मुंबई, 27 मार्च (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today – सोने में लगातार गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी। आज सुबह भारतीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,44,690 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह ₹1,44,540 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है, जहां हाजिर सोने का भाव 4,384.38 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव (इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष) के बाद से सोना करीब 17% तक गिर चुका है, जो निवेशकों के लिए बड़ा संकेत है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट – Gold Price Today

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। नीचे दी गई तालिका में आज के ताज़ा रेट दिए गए हैं:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 132640 144690
मुंबई 132490 144540
अहमदाबाद 132540 144590
चेन्नई 132490 144540
कोलकाता 132490 144540
हैदराबाद 132490 144540
जयपुर 132640 144690
भोपाल 132540 144590
लखनऊ 132640 144690
चंडीगढ़ 132640 144690

अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक संकेतक हैं। बाजार में अब यह धारणा मजबूत हो गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फ़ेडरल रिज़र्व, इस साल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा।

Gold Price Today – ऊंची ब्याज दरों का सीधा असर सोने पर पड़ता है, क्योंकि सोना एक ऐसा निवेश है जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में निवेशक अधिक रिटर्न देने वाले विकल्पों की ओर झुकते हैं।

साथ ही, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने बाजार में अनिश्चितता जरूर बढ़ाई है, लेकिन फिलहाल इसका समर्थन सोने की कीमतों को नहीं मिल रहा।

विशेषज्ञों की राय: बदल रही है सोने की प्रकृति

कई एक्सपर्ट्स और सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, जब तक महंगाई और भू-राजनीतिक जोखिम बने रहेंगे, सोने में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

कई इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स का मानना है कि सोना और चांदी अब पारंपरिक “सेफ हेवन” एसेट नहीं रह गए हैं। उनके मुताबिक, ये धातुएं अब धीरे-धीरे “रिस्क एसेट” की तरह व्यवहार कर रही हैं, जिससे भविष्य में इनमें बुलबुला बनने और अचानक गिरावट आने का खतरा बढ़ सकता है।

चांदी भी नरम, जनवरी से बड़ी गिरावट

Gold Price Today

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव कल की तुलना में 10000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों  में चांदी का भाव इसी रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,45,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (₹ प्रति किलोग्राम)

शहर चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,40,000
मुंबई 2,40,000
अहमदाबाद 2,40,000
चेन्नई 2,45,000
कोलकाता 2,40,000
हैदराबाद 2,45,000
जयपुर 2,40,000
भोपाल 2,40,000
लखनऊ 2,40,000
चंडीगढ़ 2,40,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 67.71 डॉलर प्रति औंस है। उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में चांदी ने ₹4 लाख प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब इसमें तेज गिरावट आई है।

आगे क्या रहेगा रुख?

बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करेंगी – जैसे ब्याज दरें, डॉलर की मजबूती, और वैश्विक तनाव।

फिलहाल, निवेशकों को सतर्क रहने और बाजार के संकेतों को समझकर ही निवेश निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची