नई दिल्ली, 05 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): डॉलर की मजबूती और तेज रैली के बाद मुनाफावसूली से आई गिरावट अब थमती दिख रही है। निचले स्तर पर मजबूत खरीदारी के चलते गोल्ड की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। चांदी ने भी इस रिकवरी में साथ दिया है और लगातार दूसरे दिन इसके भाव ऊपर चढ़े हैं।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹6,280 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹5,760 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। गुरुवार को सोने के भाव में हल्की लेकिन स्थिर बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी भी दिल्ली में ₹100 प्रति किलो महंगी हुई।
सिटी-वाइज गोल्ड प्राइस
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,59,600 | 1,46,310 | 1,19,740 |
| मुंबई | 1,59,450 | 1,46,160 | 1,19,590 |
| कोलकाता | 1,59,450 | 1,46,160 | 1,19,590 |
| चेन्नई | 1,62,570 | 1,49,010 | 1,27,510 |
| बेंगलुरु | 1,59,450 | 1,46,160 | 1,19,590 |
| हैदराबाद | 1,59,450 | 1,46,160 | 1,19,590 |
| लखनऊ | 1,59,600 | 1,46,310 | 1,19,740 |
| पटना | 1,59,500 | 1,46,210 | 1,19,640 |
| जयपुर | 1,59,600 | 1,46,310 | 1,19,740 |
| अहमदाबाद | 1,59,500 | 1,46,210 | 1,19,640 |
सिल्वर प्राइस: दो दिन की रिकवरी, फिर भी उतार-चढ़ाव बरकरार
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद चांदी ने वापसी की है। हालाँकि इससे पहले पाँच सत्रों में चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक टूट चुकी थी। अब दो दिनों में इसमें ₹40,100 की रिकवरी देखी गई है। गुरुवार को दिल्ली में चांदी ₹100 प्रति किलो बढ़कर ₹3,20,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यही भाव बने हुए हैं।
आगे क्या रहेगा रुझान?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिकॉर्ड हाई से आई गिरावट, मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के चलते बाजार में फिलहाल वोलैटिलिटी बनी हुई है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा तेजी के बाद एक नेचुरल “शेकआउट” थी।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, डॉलर की मजबूती से अल्पकालिक दबाव जरूर बना, लेकिन सोने का लॉन्ग-टर्म बुल केस अब भी मजबूत है। सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी, जियो-पॉलिटिकल रिस्क और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन इसे सपोर्ट दे रहे हैं। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक गोल्ड खरीद 800 टन से अधिक रह सकती है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45