[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन टूटा सोने का भाव, शादी सीजन में खरीदारों को राहत; जानें गोल्ड के ताजा रेट

नई दिल्ली, 02 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): शादी-ब्याह के सीजन में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए हैं, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों का दबाव कुछ हद तक कम हुआ है। डॉलर की मजबूती, रिकॉर्ड हाई से आई गिरावट और हालिया तेज़ी के बाद मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं में यह नरमी देखने को मिल रही है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता होकर ₹1,53,310 पर आ गया, जबकि 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 घटकर ₹1,40,540 पर बिक रहा है। बीते दो दिनों में कुल मिलाकर 24 कैरट सोने में ₹7,420 और 22 कैरट में ₹6,810 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद यह लगातार दूसरे दिन फिसली है। दिल्ली में आज चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,99,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में कुल ₹50,100 प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है।

सिटी-वाइज गोल्ड प्राइस

शहर 24 कैरट (₹/10 ग्राम) 22 कैरट (₹/10 ग्राम) 18 कैरट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,53,310 1,40,540 1,15,020
मुंबई 1,53,160 1,40,390 1,14,870
कोलकाता 1,53,160 1,40,390 1,14,870
चेन्नई 1,52,170 1,39,490 1,19,990
बेंगलुरु 1,53,160 1,40,390 1,14,870
हैदराबाद 1,53,160 1,40,390 1,14,870
लखनऊ 1,53,310 1,40,540 1,15,020
पटना 1,53,210 1,40,440 1,14,920
जयपुर 1,53,310 1,40,540 1,15,020
अहमदाबाद 1,53,210 1,40,440 1,14,920

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार में मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के चलते फिलहाल भारी वोलैटिलिटी बनी हुई है। वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि यह गिरावट तेज़ी के बाद एक नेचुरल “शेकआउट” है। डॉलर की मजबूती ने भले ही बिकवाली को ट्रिगर किया हो, लेकिन सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीद, जियो-पॉलिटिकल रिस्क और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन के चलते सोने का लॉन्ग-टर्म बुल ट्रेंड अब भी मजबूत बना हुआ है।

जानकारों की मानें तो 2026 में सेंट्रल बैंकों की गोल्ड खरीद 800 टन से ज्यादा रह सकती है, जिससे आगे चलकर सोना फिर नए रिकॉर्ड बना सकता है। चांदी में हालिया गिरावट की वजह बढ़ी हुई मार्जिन जरूरतें बताई जा रही हैं और फिलहाल इसके $72–$78 के दायरे में रहने की संभावना है।

====
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची