[polylang_langswitcher]

पंजाब में 50% घटे पराली जलाने के मामले, एमपी में अभी भी धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली, 21 नवम्बर, 2025 (कृषि भूमि ब्यूरो): दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदुषण का जिम्मेदार माने जाने वाले पंजाब में पिछले एक हफ्ते में पराली जलाने के मामले में 50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन वहीँ दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में अभी धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में पंजाब के मुकाबले अभी भी दोगुनी पराली जलाने की रिपोर्ट्स सामने आयी हैं।

पंजाब प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में पराली जलाना बंद तो नहीं हुआ है, लेकिन कमी जरूर आयी है। इस दौरान पंजाब में कुल 384 पराली जलाने के मामले सामने आये हैं, लेकिन ये स्थिति फिर भी संतोषजनक बताई जा रही है। क्योंकि फिलहाल पंजाब में पराली जलाने के मामले ट्रिपल डिजिट से डबल डिजिट में पहुँच गए हैं।

पंजाब प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले साले 2024 की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की संख्या में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी है। पंजाब में इस साल अब तक 5046 मामले सामने आये हैं, जबकि 2024 में इस वक़्त तक 10104 मामले दर्ज हुए थे।

पंजाब से 2 गुना मामले मध्य प्रदेश में

एक तरफ जहाँ पंजाब में पराली जलाने के मामलों में गिरावट देखने को मिली है, वहीँ दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से चौकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)-आईएआरआई (IARI) की CREAMS लैब की रिपोर्ट के अनुसार एमपी में इस सीज़न के दौरान 15 सितंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 के बीच पराली जलाने की सबसे ज़्यादा 10,800 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं, जबकि पंजाब में 5046 घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 4507 और राजस्थान में 2663 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज़ की गईं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 4507 और राजस्थान से 2663 पराली जलाने के मामले सामने आये हैं।

जुर्माने ने बदली तस्वीर

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-III लागू कर प्रदूषण के स्रोत कम करने के लिए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। इस दौरान पंजाब से परली जलाने के मामले काम होने की सबसे बड़ी वजह जुर्माने को भी माना जा रहा है। पंजाब में 19 नवम्बर तक 2316 मामलों में कुल एक करोड़ 22 लाख रूपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। इन जुर्मानों में से 60 लाख 55 हजार रूपए की वसूली भी की जा चुकी है। इसके साथ ही पंजाब में 1890 मामलों में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। साथ ही 2138 रेड एंट्रियां भी दर्ज की जा चुकी हैं।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची