World’s Most Expensive Cow : 40 करोड़ में बिकी भारत की नेलोर

दुनिआ की सबसे महंगी गाय की कीमत 40 करोड़ है और यह गाय भारत के आंध्र प्रदेश से है। ब्राजील में हुई नीलामी में नेलोर की गाय दुनिया की अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली गाय बन गई है। वियाटिना-19 FIV मारा इमोविस नाम की नेलोर गाय ब्राजील में एक नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ 4.8 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ रुपये में बेची गई है।

ब्राजील के साओ पाउलो में नीलामी

नीलामी ब्राजील के साओ पाउलो के अरंडू में हुई। यहां पर 4.5 साल की गाय के मालिकाना हक का एक तिहाई हिस्सा 6.99 मिलियन रियल में बेचा गया, जो 1.44 मिलियन डॉलर के बराबर है। इस घटना के बाद गाय की कीमत कुल 4.3 मिलियन डॉलर तक बढ़ गई है। यह नई कीमत, पिछले साल लगाई गई उसकी कीमत को भी पार कर गया है जब उसका आधा स्वामित्व पिछले साल करीब 800000 डॉलर में बेचा गया था।

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के नाम पर पड़ा नाम

नेलोर नस्ल मूल रूप से भारत की है और इसका नाम आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के नाम पर रखा गया है। अब यह ब्राजील की सबसे महत्वपूर्ण मवेशी नस्लों में से एक बन गई है। ओंगोल मवेशियों की पहली जोड़ी 1868 में जहाज से ब्राजील पहुंची थी। साल 1960 के दशक में इसकी संख्या में खास इजाफा हुआ है। उस समय सौ जानवरों का आयात किया गया था। इस आयात के बाद ब्राजील में इस नस्ल का विकास होना शुरू हुआ।

गर्म जलवायु में रहने की क्षमता

नेलोर गाय का वैज्ञानिक नाम बोस इंडिकस है। यह गाय गर्म जलवायु, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मांस की गुणवत्ता जैसे बेहतर गुणों से भरपूर है। यह गाय अपनी ताकत, लचीलेपन और कठिन परिस्थितियों में पनपने की क्षमता के लिए जानी जाती है। इस वजह से इसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में इन्हें अत्यधिक महत्व दिया जाता है।

बेहतरीन रोग प्रतिरोधक क्षमता

नेलोर ब्रीड की गाय कहीं भी खुद को एडजस्ट कर लेती हैं और दूध भी खूब देती हैं। इन गायों की खासियत ये भी है कि ये भयंकर गर्मी के मौसम में भी आराम से रह लेती हैं। इन गायों के शरीर पर सफेद फर होता है और ये धूप को रिफलेक्ट कर देता है। इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतरीन होती है और त्वचा काफी कठोर होती है इसलिए इन पर खून चूसने वाले कीड़े भी नहीं लगते हैं।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची