[polylang_langswitcher]

Weather Update: दक्षिण में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, उत्तर-पश्चिम में बढ़ेगी गर्मी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली, 23 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में जहां भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में साफ बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया के असर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 23 से 26 फरवरी के बीच गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

हालिया मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के वेदर बुलेटिन में बताया गया कि बीते दिन केरल के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर 50 से 199 मीटर तक पहुंच गई।

आईएमडी ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी, श्रीलंका तट, कोमोरिन क्षेत्र, गल्फ ऑफ मन्नार, केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और गुजरात सहित कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है।

देश के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक तापमान आंध्र प्रदेश के कर्नूल में 37°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पंजाब के बठिंडा में 8°C रहा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

23 फरवरी को कैसा रहेगा देशभर का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 फरवरी को कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

क्षेत्र / राज्यमौसम का पूर्वानुमान
ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश
तेलंगाना23–24 फरवरी को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (ऊंचाई वाले इलाके)हल्की बारिश या बर्फबारी
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारतमौसम शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी
दक्षिण भारतकई हिस्सों में बारिश जारी रहने के आसार

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 25 फरवरी तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात और सुबह के समय हल्की धुंध या मिस्ट देखी जा सकती है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3–5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 13 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10–16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

किसानों के लिए एग्रोमेट एडवाइजरी

आईएमडी के एग्रोमेट विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के किसानों को विशेष सलाह दी है। कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने, खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने और तेज हवाओं को देखते हुए केले, सब्जियों व बागवानी फसलों को सहारा देने की जरूरत बताई गई है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची