हरियाणा सरकार 5000 महिला किसानों को देगी ड्रोन

हरियाणा सरकार महिला किसानों को ड्रोन देने की योजना बना रही है। खेती में महिलांओं की भागीदारी को देखते हुए सरकार महिला किसानों के लिए कई योजनाओंको लॉन्च कर रही है। साथ ही खेती को आधुनिक तकनीक जोड़ने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार ने महिला किसानों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने फसल की पैदावार बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि वह कृषि उत्पादन में मदद के लिए राज्य की 5000 महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराएगी।

स्वयं सहायता समूहों की मदद से महिलाओं को ड्रोन

करनाल में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में  उपस्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि महिलाओं का एक विशेष गुण उनकी बहादुरी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर कार्य में आगे हैं, अगर परिवार में महिलाएं संस्कारित होती हैं तो वह तीन पीढि़यों को सुधारती हैं। इस प्रकार, यदि कोई महिला ड्रोन दीदी योजना के तहत करोड़पति बन जाती है, तो वह अपने परिवार की वित्तीय स्थिति में सुधार करती है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के हित में यह योजना शुरू की है, जिसमें स्वयं सहायता, कौशल विकास और अन्य विभाग शामिल हैं।

5000 महिलाओं को मिलेंगे ड्रोन

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ड्रोन भी उड़ाया और कहा कि प्रदेश की 5000 महिलाओं को ड्रोन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया है कि हम महिलाओं को 5000 ड्रोन देंगे ताकि उन्हें खेती में मदद मिल सके।

हरियाणा में 55,000 स्वयं सहायता समूह

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में करीब 55 हजार स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं और 6 लाख से ज्यादा लड़कियां इनसे जुड़ चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन समूहों की मदद से महिला किसानों को कृषि कार्य के लिए ड्रोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

2023 में नमो ड्रोन योजना शुरू की गई

ड्रोन की सुविधा से कृषि क्षेत्र में महिलाओं को काफी मदद मिलेगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 में नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनकी स्थानीय कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने और ग्रामीण विकास में भूमिका निभाने में मदद करना है। साथ ही इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।ड्रोन दीदी योजना के जरिए स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं में से 15000 से अधिक महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाने का लक्ष्य है ।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची