[polylang_langswitcher]

डॉलर मजबूत, जियोपॉलिटिकल टेंशन कम: सोना-चांदी की चमक फीकी, चांदी चौथे दिन भी टूटी

नई दिल्ली, 19 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): डॉलर में मजबूती और वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के संकेतों के चलते आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में सुस्ती देखने को मिली। चांदी लगातार चौथे दिन कमजोर रही, जबकि सोने के भाव भी मामूली गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम ₹10 कम हुई, वहीं 22 कैरेट सोना भी इतने ही रुपये सस्ता हुआ। इससे पहले 18 फरवरी को स्थिरता से पहले सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी की बात करें तो चार कारोबारी दिनों में यह कुल ₹20,100 प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।

प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव:

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,54,3401,41,4901,15,790
मुंबई1,54,1901,41,3401,15,640
कोलकाता1,54,1901,41,3401,15,640
चेन्नई1,55,2301,42,2901,21,790
बेंगलुरु1,54,1901,41,3401,15,640
हैदराबाद1,54,1901,41,3401,15,640
लखनऊ1,54,3401,41,4901,15,790
पटना1,54,2401,41,3901,15,690
जयपुर1,54,3401,41,4901,15,790
अहमदाबाद1,54,2401,41,3901,15,690

लगातार चौथे दिन फीकी पड़ी चांदी

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी की कीमतों में फिर दबाव बना रहा। दिल्ली में 19 फरवरी को चांदी ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो आज ₹100 की और गिरावट को दर्शाती है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव देखने को मिला। हालांकि चेन्नई में चांदी अब भी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका रेट ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम है।

एक्सपर्ट की राय

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है। निवेशकों की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) आंकड़ों और फ़ेडरल ओपन मार्किट समिति (FOMC) की बैठक की कार्यवाही पर है। डॉलर की मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी के संकेतों ने भी कीमती धातुओं की रफ्तार को सीमित किया है।

ख़बरों के मुताबिक, जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (EBG–कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा है कि बुलियन मार्केट में अभी और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। अमेरिकी GDP डेटा, PCE इनफ्लेशन के आंकड़े और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियां आगे अस्थिरता बढ़ा सकती हैं। उनका मानना है कि ट्रेडर्स फिलहाल नए फंडामेंटल ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं, जिस कारण सोना-चांदी सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची