Gold Price Today: 11 दिसंबर को सोना-चांदी चमके – गोल्ड रेट फिर उछले, देखें नए दाम

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): आज सुबह सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला है। ब्याज दरों में कटौती के बाद घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,30,470 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,99,100 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव उछलकर ₹1,30,470 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं मुंबई में इसकी कीमत ₹1,30,320 प्रति 10 ग्राम है।

फेडरल रिजर्व ने दिसंबर बैठक में 0.25% ब्याज दर की कटौती कर इसे 3.50–3.75% पर ला दिया। ब्याज दर कम होने से बॉन्ड यील्ड में गिरावट की उम्मीद बढ़ती है, जिससे निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट्स की ओर रुख करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस समय $4201.70 प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली119610130470
मुंबई119460130320
अहमदाबाद119510130370
चेन्नई119460130320
कोलकाता119460130320
हैदराबाद119460130320
जयपुर119610130470
भोपाल119510130370
लखनऊ119610130470
चंडीगढ़119610130470

देश के कई शहरों, पुणे और बेंगलुरु, में भी 24 कैरेट सोना ₹1,30,320 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,19,290 पर बना हुआ है।

इस साल सोना कितना चढ़ा?

घरेलू बाजार में 2024 में अब तक 67% की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर वैश्विक आर्थिक माहौल स्थिर रहता है और रुपया कमजोर होता है, तो 2026 तक सोना 5–16% और बढ़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में इस साल 60% तक की बढ़त दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत भी उछली

सोने की तरह चांदी में भी तेजी है।

  • भारत में चांदी: ₹1,99,100 प्रति किलोग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: $61.60 प्रति औंस

इस साल चांदी में अब तक 114% की भारी उछाल दर्ज की जा चुकी है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची