देश के छह राज्यों में कोहरे ने बरपाया कहर, जानें अपने राज्य का हाल

दिसंबर का महीना खत्म होने के साथ ही उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान नई दिल्ली में बेहद घने कोहरे का अलर्ट है। इसके साथ ही, 31 दिसंबर तक हरियाणा और चंडीगढ़ व हरियाणा में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम बिहार में आज यानी 29 दिसंबर को सुबह 05:30 बजे घना कोहरा देखा गया। नीचे सैटेलाइट तस्वीर में देखें कि इन राज्यों में कोहरा कैसे फैला है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानें अपडेट

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। नई दिल्ली के हवाई अड्डा क्षेत्र में आज सुबह दृश्यता शून्य थी। वहीं, इंडिया गेट पर भी घना कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के बीच इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का एक वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में रात में ठंड से बचने के लिए लोग रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। रैन बसेरे में बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल की व्यवस्था है। नीचे तुर्कमान गेट शेल्टर होम का वीडियो देखें।

नई दिल्ली में 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है । वहीं, आज सुबह नई दिल्ली के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा ऐसे लोगों को परेशान करने वाला है।

उत्तर प्रदेश के मौसम की स्थिति

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में भी आज घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर को लखनऊ में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। लोग फॉग लाइट के सहारे सड़कों पर वाहन चला रहे हैं। नीचे दिए गए वीडियो में देखें कि कैसे मेरठ घने कोहरे में डूबा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ठंड और कोहरे को देखते हुए बाराबंकी, मेरठ, अंबेडकर, बांदा, इटावा, हरदोई, अमेठी, जौनपुर, बुलंदशहर और झांसी के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कोहरे का असर ट्रेनों पर

घने कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण विभिन्न मार्गों पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच लोग स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं बाधित हैं।

जानिए अलग-अलग राज्यों में कितनी दृश्यता दर्ज की गई

पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्य घने कोहरे में लिपटे हुए हैं। आइए जानते हैं आज सुबह 5:30 बजे कहां-कहां विजिबिलिटी दर्ज की गई।

पंजाब के अमृतसर और पटियाला में शून्य दृश्यता दर्ज की गई।

हरियाणा के हिसार में शून्य दृश्यता दर्ज की गई, अंबाला में 200 और चंडीगढ़ में शून्य दृश्यता दर्ज की गई।

दिल्ली के पालम और सफदरजंग इलाकों में शून्य दृश्यता दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के , बरेली, झांसी, , वाराणसी, बहराइच, लखनऊ और प्रयागराज में दृश्यता शून्य रही। वहीं, गोरखपुर में 500 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।.

उत्तरी मध्य प्रदेश, ग्वालियर और सतमा में शून्य दृश्यता दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर और चुरू में दृश्यता शून्य रही।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शून्य दृश्यता दर्ज की गई जबकि जम्मू में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

बिहार के गया और पूर्णिया में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची