देशभर में शीतलहर का कहर है। वहीं जनवरी की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में कोल्ड डे से लेकर कड़ाके की ठंड तक के हालात बने हुए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड को भी दिल्ली में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट किया गया है। कई शहरों में कोहरा और शीतलहर भी देखने को मिल रही है। ऐसे में कंपकंपाती ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम और त्रिपुरा के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज यानी 11 जनवरी 2024 की बात करें तो कोहरे की वजह से यूपी के आगरा में जीरो विजिबिलिटी रही और वहीं, सुबह करीब साढ़े पांच बजे हरियाणा के हिसार में 50 मीटर, दिल्ली के पालम में 100 मीटर, बिहार के पूर्णिया में 50 मीटर, मध्य प्रदेश के सागर और सतना में भी 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। यहां रात और दिन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए सड़कों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, घरों में रूम हीटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शीतलहर के कारण लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजधानी में कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने के कारण सूरज दिखाई नहीं दे रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधमसिंह नगर जिलों के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

जानिए देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को हरियाणा में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। इसी समय, मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं की एक गर्त ऊंचाई पर है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो मोटे तौर पर अक्षांश 28 डिग्री उत्तर, 75 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ चल रही है। इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। यह चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्वी अरब सागर और दक्षिण गुजरात तक एक ट्रफ रेखा तक फैल गया है। वहीं, पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

यूपी एमपी और हरियाणा का हाल

हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में ठंड की स्थिति और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची