हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया जारी है। 15 अक्टूबर तक मंडियों में 21.27 लाख टन धान की आवक हुई, जिसमें से 15.52 लाख टन की MSP पर खरीद की गई। राज्य सरकार ने किसानों को 1,221 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने खरीद, उठान और भुगतान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।