भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस कदम से वैश्विक चीनी बाजार में भी हलचल बढ़ गई है।
सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद देशभर में गोल्ड की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 24 कैरेट सोने के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जबकि चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
खरीफ सीजन से पहले भारत ने 920-930 डॉलर प्रति टन की ऊंची कीमत पर 15 लाख टन डीएपी आयात के सौदे किए हैं। ईरान युद्ध, एलएनजी संकट और वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के कारण उर्वरक सब्सिडी का बोझ बढ़ने की आशंका है।