देश में लाल मिर्च और धनिये की कीमतों में तेजी जारी है। कम उत्पादन, घटती सप्लाई और एक्सपोर्ट लागत बढ़ने से मसालों के दाम चढ़ गए हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त-सितंबर तक कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद देशभर में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। दिल्ली से चेन्नई तक 24 कैरेट सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया है जबकि चांदी भी रिकॉर्ड तेजी दर्ज कर रही है।
सरकार ने गोल्ड आयात पर नियंत्रण बढ़ाते हुए एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत 100 किलो की नई सीमा लागू कर दी है। पहली बार आवेदन करने वाली कंपनियों की फैक्ट्री जांच अनिवार्य होगी और हर 15 दिन में परफॉर्मेंस रिपोर्ट जमा करनी होगी।
भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस कदम से वैश्विक चीनी बाजार में भी हलचल बढ़ गई है।