[polylang_langswitcher]

Category: कृषि न्यूज़

कृषि न्यूज़

कृषि न्यूज़

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति के दौरान पशुधन के लिए गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सूखे चारे और साइलेज की आधार दरें निर्धारित की हैं। सूखे चारे के लिए अधिकतम ₹12 और साइलेज के लिए ₹8 प्रति किलोग्राम की दर तय की गई है। मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया कि ये दरें घोषित सूखा अवधि के दौरान लागू रहेंगी। राज्य के 304 तालुकों में सूखे की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में धान पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। धान के बदले निर्धारित वैकल्पिक फसलें उगाने पर किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता मिलेगी। कृषि उत्पादन आयुक्त ने हर जिले में दो से तीन विशिष्ट कृषि मॉडल विकसित करने और 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
राजस्थान सरकार ने कम बारिश और खरीफ फसलों को हुए नुकसान के बाद 14 जिलों की 80 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। जोधपुर में सबसे अधिक 12 तहसीलें प्रभावित हैं। फैसले से चारा डिपो खोलने और कृषि ऋण वसूली छह महीने स्थगित करने जैसे राहत उपायों का रास्ता खुला है।
तेलंगाना में कम बारिश और लंबे शुष्क दौर से खरीफ फसलों पर असर पड़ा है। राज्य के 365 मंडलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, जबकि सरकार ने केंद्र से 20,000 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की मांग की है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची