कैस्टर की कीमतों में 3 साल की सबसे बड़ी बढ़त, NCDEX पर भाव 7000 पार; सोयाबीन भी डेढ़ साल की ऊंचाई पर

मुंबई, 20 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): घरेलू बाजार में कैस्टर की कीमतों ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है और भाव लगभग तीन साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। NCDEX पर कैस्टर की कीमत पहली बार फरवरी 2023 के बाद 7000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर निकली है। फरवरी 2023 में कैस्टर का भाव 7152 रुपये तक पहुंचा था, जिसे बाजार ने अब फिर से छूना शुरू कर दिया है। लगातार दो महीनों से कैस्टर की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। पिछले दो महीनों में इसमें लगभग 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि नवंबर में अब तक करीब 3% तेजी देखी गई है।

कैस्टर के उत्पादन की बात करें तो भारत में गुजरात सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, जिसके बाद राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का स्थान आता है। अगर पिछले छह वर्षों के उत्पादन आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019-20 में कैस्टर सीड उत्पादन 18.42 लाख टन रहा था। 2020-21 में यह घटकर 16.47 लाख टन पर आ गया और 2021-22 में 16.19 लाख टन दर्ज हुआ।

इसके बाद 2022-23 में उत्पादन बढ़कर 19.80 लाख टन हो गया, जबकि 2023-24 में 19.59 लाख टन रहा। मौजूदा 2024-25 सीजन में उत्पादन घटकर 17.30 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में कमी दर्शाता है। कम उत्पादन की उम्मीद और मजबूत औद्योगिक मांग ने घरेलू कीमतों को ऊपर धकेला है।

सोयाबीन की कीमतों में भी तेजी
सोयाबीन के बाजार में भी तेजी का रुझान दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन की कीमतें करीब डेढ़ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। लगातार दूसरे महीने यह तेजी जारी है, जिसमें नवंबर में अब तक 2.50% और अक्टूबर में तकरीबन 10% उछाल दर्ज किया गया था।

स्टॉक में कमी, औद्योगिक मांग में तेजी और पशु चारे के लिए सोया मील की खपत बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। USDA की ताजा रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि वैश्विक उत्पादन घटकर लगभग 421.75 मिलियन टन रह सकता है, जबकि क्लोजिंग स्टॉक 121.99 मिलियन टन होने का अनुमान है। इससे निवेशकों और ट्रेडर्स में तेजी की भावना और मजबूत हुई है।

एशियाई बाजारों में भी सोया मील की मांग बढ़ी है, जहां इसे पशु आहार उद्योग बड़े पैमाने पर उपयोग करता है। इस बढ़ती मांग का सीधा असर सोयाबीन की वैश्विक कीमतों पर पड़ा है, जिससे भाव लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ रहे हैं।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची