[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी: जानिए 10 प्रमुख शहरों में क्या हैं ताजा भाव

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और मजबूत घरेलू मांग के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक रुझानों और अमेरिका में आने वाले इन्फ्लेशन के आंकड़ों से पहले निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण कीमती धातुओं के भाव ऊपर चढ़े हैं।

Gold Price Today: सोने के ताजा भाव (10 शहरों के आंकड़े)

Gold Price Today- देश के प्रमुख 10 बड़े शहरों में 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के खुदरा भाव इस प्रकार हैं:
शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,53,980 ₹1,41,160 ₹1,15,530
मुंबई ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,380
कोलकाता ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,380
चेन्नई ₹1,54,380 ₹1,41,510 ₹1,19,310
बेंगलुरु ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,380
हैदराबाद ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,380
लखनऊ ₹1,53,980 ₹1,41,160 ₹1,15,530
पटना ₹1,53,880 ₹1,41,060 ₹1,15,430
जयपुर ₹1,53,980 ₹1,41,160 ₹1,15,530
अहमदाबाद ₹1,53,880 ₹1,41,060 ₹1,15,430
Gold Price Today
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

चांदी में बड़ा उछाल

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी का रुख है। पिछले दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी के भाव में ₹10,100 की भारी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली सहित मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी ₹2,55,100 के भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी यानी ₹2,60,100 प्रति किलोग्राम पर है। इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 2,37,410 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

बाजार विशेषज्ञों की राय

Gold Price Today – कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, शॉर्ट टर्म में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़ों और मजबूत औद्योगिक मांग के कारण निवेशकों का रुझान इन कीमती धातुओं की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
=====

इन ख़बरों को भी पढ़ें…

कच्चे जूट के दाम आधे हुए, महज तीन हफ्तों में ₹9000 की बड़ी गिरावट; जूट मिलों ने उठाए सवाल

हल्दी बाजार: कीमतों में जोरदार तेजी; किसानों ने बढ़ाया रकबा, मानसून तय करेगा बाजार की दिशा

इलायची निर्यात धीमा: ऊंचे दाम और कमजोर मानसून से उत्पादन घटने की आशंका

मध्य प्रदेश के किसानों ने खत्म किया आंदोलन, राज्य सरकार ने मानी मांगें

खाद संकट से बचने के लिए संसदीय समिति ने सरकार को दी सलाह

भारत का इलायची निर्यात तीन गुना बढ़कर 43.68 करोड़ डॉलर

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची