[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोने में तेजी लौटी, दिल्ली से चेन्नई तक महंगा हुआ सोना; चांदी की चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है और एक बार फिर सोने के बाजार में तेजी लौट आई है। वैश्विक बाजारों में मजबूती और देश के भीतर आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीद के चलते प्रमुख शहरों में सोने के भाव बढ़ गए हैं। हालांकि, इसके विपरीत चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है।

वैश्विक बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का असर

Gold Rate Today: रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मजबूत होकर 4,096.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि अगस्त डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 4,094.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) द्वारा अपनी जुलाई की बैठक में बेंचमार्क ब्याज दरों को 3.50%-3.75% पर स्थिर रखना भी सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों के लिए सकारात्मक ट्रिगर साबित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (Spot Silver) की कीमत 58.98 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है।

Gold Rate Today:सोने और चांदी के आज के दाम

देश के विभिन्न महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,32,260 ₹1,44,490
मुंबई ₹1,32,310 ₹1,44,340
अहमदाबाद ₹1,32,360 ₹1,44,390
चेन्नई ₹1,32,310 ₹1,44,340
कोलकाता ₹1,32,310 ₹1,44,340
हैदराबाद ₹1,32,310 ₹1,44,340
जयपुर ₹1,32,260 ₹1,44,490
भोपाल ₹1,32,360 ₹1,44,390
लखनऊ ₹1,32,260 ₹1,44,490
चंडीगढ़ ₹1,32,260 ₹1,44,490
Gold Rate Today
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की चमक फीकी पड़ी है और यह 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

भारत में घटी सोने की मांग

विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की कुल मांग सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 131.4 टन रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 139.7 टन थी। हालांकि, वैश्विक स्तर पर अप्रैल-जून तिमाही में सोने की कुल मांग 1,269 टन पर लगभग स्थिर बनी रही।

=====

इन ख़बरों को भी पढ़ें…

मध्य प्रदेश के किसानों ने खत्म किया आंदोलन, राज्य सरकार ने मानी मांगें

खाद संकट से बचने के लिए संसदीय समिति ने सरकार को दी सलाह

अल नीनो और कमजोर मानसून के साये में दालों का स्टॉक सुरक्षित रखने की तैयारी

भारत का इलायची निर्यात तीन गुना बढ़कर 43.68 करोड़ डॉलर

कमजोर मानसून से खरीफ बुवाई को झटका, रकबा 21% घटा; तिलहन और कपास में बड़ी गिरावट

प्याज बफर स्टॉक खरीद को रफ्तार देने के लिए केंद्र ने बढ़ाई खरीद कीमत

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची