[polylang_langswitcher]

किसानों के लिए AI आधारित नया डिजिटल साथी: जयपुर से लॉन्च होगा ‘भारत-VISTAAR’

नई दिल्ली, 16 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी को जयपुर में देशभर के किसानों के लिए एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म “भारत-VISTAAR” लॉन्च करने जा रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म भारतीय कृषि को स्मार्ट और किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत-VISTAAR किसानों को एक ही मंच पर मौसम की जानकारी, मंडी भाव, कीट-रोग प्रबंधन, मिट्टी और फसल सलाह के साथ-साथ केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगा। किसान फोन कॉल, चैटबॉट और आगे चलकर मोबाइल ऐप के जरिए इस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

जयपुर में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इस लॉन्च कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और रामनाथ ठाकुर, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, सांसद, विधायक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में आईसीएआर, केवीके, कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देशभर के लाखों किसान वर्चुअली भी जुड़ेंगे।

इस अवसर पर “एआई फॉर एग्रीकल्चर रोडमैप” लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही “एआई हैकथॉन” और “एग्रीकोष” की घोषणा भी की जाएगी, जिससे कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी समाधान को बढ़ावा मिलेगा।

भारत-VISTAAR क्या है? जानिए इसकी प्रमुख खूबियां

भारत-VISTAAR को किसान-केंद्रित, एआई-संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में तैयार किया गया है। यह विभिन्न सरकारी और वैज्ञानिक स्रोतों से डेटा लेकर किसानों तक भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी पहुंचाएगा।

सुविधाविवरण
मौसम जानकारीIMD से रियल-टाइम और पूर्वानुमान आधारित डेटा
मंडी भावAgMarkNet से ताजा बाजार कीमतें
कीट-रोग सलाहNPSS के माध्यम से फसल सुरक्षा समाधान
सरकारी योजनाएंकम से कम 10 केंद्र सरकार योजनाओं की जानकारी
आवेदन ट्रैकिंगयोजना आवेदन, लाभ और शिकायत की स्थिति

वॉयस-फर्स्ट एआई: फीचर फोन वालों के लिए भी आसान

भारत-VISTAAR को खास तौर पर वॉयस-फर्स्ट एआई के रूप में डिजाइन किया गया है। साधारण फीचर फोन रखने वाला किसान भी सिर्फ कॉल करके इसका लाभ ले सकेगा। इसके लिए टेलीफोनी हेल्पलाइन 155261 को प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। साथ ही वेबसाइट, मोबाइल साइट चैटबॉट और भविष्य में एंड्रॉयड ऐप भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पहले चरण में इन राज्यों तक पहुंचेगी सेवा

फेज-1 में यह सुविधा हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में शुरू होगी और महाराष्ट्र, बिहार तथा गुजरात जैसे राज्यों के लाखों किसानों तक पहुंचेगी। आगे चलकर इसे अन्य राज्यों और भारतीय भाषाओं में भी विस्तार दिया जाएगा।

भारत-VISTAAR में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज, सॉइल हेल्थ कार्ड आधारित मृदा सलाह और फसल प्रबंधन की जानकारी शामिल की गई है। इससे यह प्लेटफॉर्म केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों के लिए एक “डिजिटल कृषि सलाहकार” के रूप में काम करेगा।

किसानों के लिए एक ही जगह पर समाधान

भारत-VISTAAR का उद्देश्य किसानों को अलग-अलग पोर्टल और दफ्तरों के चक्कर से मुक्त करना है। मौसम से लेकर मंडी और योजनाओं तक, हर जरूरी जानकारी एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराकर यह प्लेटफॉर्म खेती को ज्यादा आसान, सुरक्षित और लाभकारी बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची