[polylang_langswitcher]

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की विस्तृत बातचीत

नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026 — आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर कृषि और किसान कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायडू ने अपने राज्य की कृषि आवश्यकताओं, फसल विविधीकरण, मूल्य संवर्धन, सिंचाई, कृषि प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगोंके विस्तार से संबंधित मामलों पर अपने विचार केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने आंध्र प्रदेश की प्राथमिकताओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि राज्य के कृषि से जुड़े प्रमुख चुनौतियों का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राज्य सरकार के साथ समन्वय बढ़ाने और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

इस दोनों नेताओं की बैठक के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश ने ‘विकसित भारत जी-राम-जी योजनामें सबसे पहले बजट आवंटित किया, जो राज्य की ग्रामीण और कृषि विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में नारियल संवर्धन योजना को विशेष प्राथमिकता दी गई है, और कोको, काजू तथा बागवानी फसलों के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएँ शामिल हैं।

श्री चौहान ने यह भी कहा कि कृषि मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार मिलकर उत्पादन, प्रसंस्करण, निर्यात संवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए मंत्रालय की विशेषज्ञ टीम विस्तृत कार्ययोजना और रोडमैप बनाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हाल के वर्षों में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं और अब कृषि में मूल्य श्रृंखला विकास, एग्री-प्रोसेसिंग और तकनीक आधारित खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश राष्ट्रीय कृषि परिदृश्य में लगभग 9.9 प्रतिशत योगदानदेता है और राज्य सरकार कृषि विकास को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची