महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन क्रैश

मुंबई, 28 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के एक विमान हादसे में निधन की रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई से बारामती आ रहा उनका चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लगने की सूचना है और घटनास्थल पर मलबा फैला हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के क्रैश के बाद उसमें आग लग गई। इस प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और फ्लाइट स्टाफ समेत कुल 5 लोग सवार थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और पुणे जिला प्रशासन के हवाले से सभी के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार बारामती में पंचायत चुनाव के सिलसिले में चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही NCP के कार्यकर्ता और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य पूरे कर लिए जाने की बात कही जा रही है।

राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली है। वहीं, पवार परिवार के सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। शरद पवार और सुप्रिया सुले, जो दिल्ली में थे, वे भी परिवार के साथ बारामती के लिए निकल चुके हैं।

फिलहाल, हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है। DGCA की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है। आधिकारिक बुलेटिन और विस्तृत पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है।

(यह खबर अपडेट की जा रही है। आधिकारिक पुष्टि के साथ अपडेट किया जाएगा।)

====
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888