[polylang_langswitcher]

मुंबई, 31 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): साल के आखिरी कारोबारी दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह घरेलू बाजार में सोना कमजोर रुख के साथ खुला। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेटसोने का भाव गिरकर ₹1,36,340 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में कीमत ₹1,36,190 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

दिलचस्प बात यह है कि जहां घरेलू बाजार में नरमी है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू कीमतों पर डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और लोकल डिमांड का असर दिख रहा है।

📍 दिल्ली में सोने का भाव

  • 24 कैरेट: ₹1,36,340 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,24,990 प्रति 10 ग्राम

📍 मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,36,190 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,24,840 प्रति 10 ग्राम

📍 पुणे और बेंगलुरु

  • 24 कैरेट: ₹1,36,190 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट: ₹1,24,840 प्रति 10 ग्राम

📊 आज के गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,24,990 1,36,340
मुंबई 1,24,840 1,36,190
अहमदाबाद 1,24,890 1,36,240
चेन्नई 1,24,840 1,36,190
कोलकाता 1,24,840 1,36,190
हैदराबाद 1,24,840 1,36,190
जयपुर 1,24,990 1,36,340
भोपाल 1,24,890 1,36,240
लखनऊ 1,24,990 1,36,340
चंडीगढ़ 1,24,990 1,36,340

चांदी में भी कमजोरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में कीमत ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 75.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी को औद्योगिक मांग से सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स  के मुताबिक, सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूत मांग के चलते चांदी की कीमतों को लंबी अवधि में सहारा मिल सकता है।

कुलमिलाकर, निकट अवधि में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर टिकी हुई है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची