यूपी में आज से तेजी से गिरेगा तापमान, बरेली सबसे ठंडा शहर, पढ़ें आईएमडी अपडेट

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। भले ही दिन में धूप निकल रही हो, लेकिन धूप का असर खत्म होते ही सर्दी शुरू हो रही है। कुछ जिलों में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है। राज्य में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गलन बढ़ रही है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बरेली 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार यानी 17 दिसंबर से पारा और गिरने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों मेंकरीब 2 डिग्री सेल्सियस गिरेगा। जबकि दिसंबर के अंत तक ठंड और बढ़ सकती है। उन्होंने आगे बताया कि 16 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस अवधि के दौरान, दोनों हिस्सों में सतह दृश्यता के साथ हल्के से मध्यम कोहरे के 200 मीटर से 999 मीटर तक होने की संभावना है।

इसी तरह 17 और 18 दिसंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसी तरह 19, 20 और 21 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 24 तारीख को हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, 25तारीख तक राजधानी में बादल डेरा जमाए रहेंगे। तापमान में गिरावट के पीछे मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बताई जा रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, उत्तर भारत में भी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में इन जगहों के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट शुरू

वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। बरेली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सभी जिलों में सबसे कम है। इसी तरह मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 7.5 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 6.8 डिग्री सेल्सियस और शाहजहांपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी क्रम में गाजीपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 6.8 डिग्री सेल्सियस, बलिया में 7.5 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 7.4 डिग्री, सेल्सियस, कानपुर नगर में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

Krishi-Vision 2047

Cultivating a Sustainable Future

Join the movement to shape climate-resilient agriculture in Bharat. Meet policymakers, scientists, and farmers at Krishi-Vision 2047 a powerful day of ideas, innovation, and impact.