झारखण्ड के इथेनॉल प्लांट से लखपति होंगे मक्का किसान

झारखंड के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आयी है। जल्द ही झारखण्ड में सरकार द्वारा इथेनॉल प्लांट लगाया जायेगा। इस प्लांट से जिले में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे साथ ही मकई की फसल को उचित दाम भी मिलेगा। देश भर में कई ऐसे राज्य हैं जहां मक्के की खेती प्रमुखता से की जाती है। झारखंड रामगढ़ जिला का गोला प्रखंड सब्जी उत्पादन के साथ साथ मकई उत्पादन के लिए काफी मशहूर है। यहां पर बड़ी संख्या में किसान मकई की खेती करते है। हलांकि मकई उत्पादन से यहाँ के किसानों को हमेशा ही किसी न किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन इथेनॉल प्लांट से किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा।

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में झारखंड का पहला इथेनॉल पावर प्लांट खुलने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल सितंबर महीने से कंपनी में इथेनॉल का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसका फायदा जिले के मकई किसानों को होगा क्योंकि मकई से इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा।

480 करोड़ लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण

रामगढ़ जिला के गोला में इनलैंड ग्रीन एनर्जी नामक कंपनी 480 करोड़ रूपये की लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण कर रही है। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में उद्योग विभाग झारखंड और इनलैंड ग्रीन एनर्जी के बीच इथेनॉल प्लांट शुरू करने के लिए इथेनॉल पॉलिसी 2022 के तहत समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया।

इनलैंड पावर के अधिकारी नविन सोमानी और उद्योग सचिव जीतेन्द्र सिंह ने एमओयू पर साइन किया। इनलैंड ग्रीन एनर्जी प्लांट से हर रोज 350 किलोलीटर इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही 15 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव पावर प्लांट भी लगाए जायेंगे।

मकई किसानों को मिलेगा फायदा

इथेनॉल प्लांट के खुल जानें से राज्य के मक्का किसानों को लाभ मिलेगा और राज्य में मक्का की खेती और उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्योग सचिव जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य में और पांच इथेनॉल प्लांट खोले जाएंगे। जिसके बाद मकई के अच्छे दाम मिलेंगे और अधिक से अधिक मकई की खेती करने के लिए किसान प्रोत्साहित होंगे।

झारखंड किसान महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज राय ने कहा कि राज्य के किसानों के लिए यह बेहतरीन पहल है। इसके शुरू होने से मकई के अच्छे दाम मिलेंगे साथ ही मकई कि खेती को बढ़ावा मिलेगा। झारखंड में पहले से ही काफी मात्रा में मकई की खेती होती है लेकिन इथेनॉल प्लांट खोलने के बाद और अधिक मात्रा में मकई की खेती होगी।

उचित दामों में होगी मकई की खरीदी

विभाग और इंनलैंड पावर के बीच हो रहे एमओयू के दौरान मौजूद रहे उद्योग मंत्री सत्यामंद भोक्ता ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरा पूरा राज्य है। यहां पर इथेनॉल प्लाट खुल जाने से किसानों को फायदा होगा साथ ही किसान उन जमीनों पर भी खेती करने के लिए प्रेरित होंगे जहां पर सिर्फ बारिश में खेती होती है। इनलैंड पावर के अधिकारी नविन सोमानी का कहना है कि किसानों से उचित मूल्य पर मकई की खरीदारी की जाएगी।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

jktwin

jktwin

jktwin

probet888

lavowin

lavowin

lavowin

aifa66 login

jktjkt login

okjkt login

rpyyy

okjkt

lavowin

kingbikep

jav hdv

jktwin

sl888

sl888 login

sl888

sl888

JKTWIN

JKTJKT APK

JKTWIN

SL888

RPZZZ

sl888

sl888

sl888

sl888

sl888

sl88

lagi ramai di bicarakanQT777 kasih solusi buat para pemenang

tempat terbaik bisa cariH03 asik dan sangat layak bermain disini

jangan ragu buat ke siniF08 layanan online 24 jam

karya terbaru yang lagi hangat 33ZKsuplai daya khusus yang higienis

berangkat dengan teknik baru RPZZZkuasai dunia AI terbaik

teman sejati RPYYYtetapkan hadiah terbaik pada masa ini dan sangat mendapatkan pujian yang layak