[polylang_langswitcher]

शिवराज सिंह चौहान ने छह करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने के लिए ‘युद्धस्तर’ पर काम करने का निर्देश दिया

नई दिल्ली, 19 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): केंद्र सरकार ‘लखपति दीदी’ पहल को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। 6 करोड़ लखपति दीदियों के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 10 करोड़ महिलाओं को वित्तीय समावेशन से जोड़ने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

DAY-NRLM की प्रगति की हुई समीक्षा

केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित दीनदयाल अंत्योदय योजना–नेशनल रूरल लिवेलीहुड्स मिशन (DAY-NRLM) पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने योजना की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री चौहान ने कहा कि अब लक्ष्य को और तेज गति से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 6 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य तभी हासिल हो सकेगा, जब 10 करोड़ दीदियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

राज्यों के साथ समन्वय और बजट के प्रभावी उपयोग पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को राज्यों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है या जहां आवंटित बजट का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है, वहां विशेष मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जाए।

श्री चौहान ने यह भी कहा कि मिशन के तहत उपलब्ध बजट का प्रभावी और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

DAY-NRLM के चार प्रमुख स्तंभ

दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन चार मुख्य फैक्टर्स पर आधारित है, जिनमें संस्थागत निर्माण एवं क्षमता विकास, सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक विकास, वित्तीय समावेशन और आजीविका संवर्धन शामिल हैं। इन्हीं स्तंभों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मिशन की अब तक की उपलब्धियां

क्षेत्रउपलब्धि
बैंक लिंकेजलगभग ₹1.5 लाख करोड़ की सहायता
वित्तीय साक्षरता5 करोड़ लोगों को जोड़ा गया
सामाजिक सुरक्षा7 करोड़ लोगों को बीमा कवर

कुल मिलाकर सरकार का स्पष्ट संदेश है कि ‘लखपति दीदी’ सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का राष्ट्रीय अभियान है। आने वाले समय में राज्यों के सहयोग और मजबूत कार्यान्वयन से इस लक्ष्य को नई गति मिलने की उम्मीद है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची