किसानों का कर्ज माफ़ करेगी ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के कर्ज माफ़ी के मुद्दे पर कहा कि अगर इंडिया अलायंस की सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेगा। सत्ता में आते ही सरकार का पहला निर्णय किसानों का कर्ज माफ़ करना ही होगा इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसानों के हित में कई वादें किये। साथ ही किसानों की मारी हालत पर बीजेपी को आड़े हात लिया। उन्होंने नैनो यूरिया के मामले में बीजेपी की योजनाओं पर शंका जताते हुए कहा कि यह योजनाएं किसानों के हित में नहीं है।

नैनो यूरिया पर बीजेपी को घेरा
रासायनिक खाद के रूप में कम कीमत में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकने वाला नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों को देने की मोदी सरकार की पहल को अखि‍लेश ने सवालों के घेरे में खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने किसानों को नैनो यूरिया के बारे में आगाह करते हुए कहा है कि इसे बनाने वाले उद्योगपति ही अब देश छोड़ कर चले गए हैं।

नैनो यूरिया बनाने वाले लोग देश छोड़ कर भाग गए
लोकसभा इलेक्शन के प्रचार के दौरान मंगलवार को यूपी के झांसी में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने किसानों से बढ़चढ़ कर चुनावी वादे किए। वहीं अख‍िलेश ने कहा कि अव्वल तो सरकार ने किसानों को जबरन नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर किया। किसानों ने इसे खरीद भी लिया, लेकिन बाद में जैसे अन्य उद्योगपति जनता का पैसा लेकर देश से भाग गए, वैसे ही नैनो यूरिया बनाने वाले लोग भी देश छोड़ कर चले गए।

मोदी ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत
अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल पहले कि‍सानों की आय डबल करने की बात कही थी। आज आय दोगुनी तो नहीं हुई, लेकिन सरकार ने महंगाई इस कदर बढ़ा दी कि किसान के लिए खेती में लागत कई गुना बढ़ गई। उन्होंने कहा कि किसान को महंगी बिजली, महंगी खाद बीज और महंगा डीजल खरीद कर खेती करनी पड़ रही है। सरकार ने किसान की उपज का सही दाम दिलवाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की मुसीबत और ज्यादा बढ़ गई है।

बीजेपी ने बढ़ाई बेरोजगारी
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने किसानों को धोखा दिया, वहीं दूसरी तरफ नौजवानों को भी नौकरियों से दूर कर दिया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में किसानों के साथ सिर्फ लूट हुई है और इस लूट का पैसा भाजपा के पास चला गया। जो खुशहाली किसान को मिलनी चाहिए थी, वह किसान इन 10 सालों में संकट में चला गया। किसानों की खाद की बोरी से इस सरकार ने खाद की चोरी कर ली। इतना ही नहीं किसानों को डीएपी के साथ नैनो यूरिया भी खरीदनी पड़ गई। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से उद्योगपति भारत छोड़ कर चले गए, वैसे ही नैनो यूरिया बनाने वाले भी भारत छोड़ कर चले गए।

किसानों के साथ अन्याय का आरोप
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी किसानों के मुद्दे उठाते हुए मोदी सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने देश के किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का भी वादा किया। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में उद्योगपतियों के कर्ज का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया। जितना पैसा उद्योगपतियों का माफ हुआ है, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर उतना ही पैसा किसानों के कर्ज का माफ कर दिया जाएगा।

करोड़ों गरीबों काे लखपति बनाएगी इंडिया गठबंधन
राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने चुनाव के बाद सरकार बनने पर एक खास योजना बनाई है। इसका मकसद भी खास है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार ने 22 उद्योगपतियों को अरबपति बना दिया, उसके जवाब में इंडिया गठबंधन की सरकार करोड़ों गरीबों काे लखपति बनाएगी। इसके लिए महालक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। यह योजना 1 जुलाई से लागू कर दी जाएगी। इसके तहत 1 जुलाई से हर महीने की पहली तारीख को हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में 8500 रुपये भेज दिया जाएगा। इसके लिए सरकार गरीब परिवारों का सर्वे कराकर हर परिवार से एक महिला को बतौर लाभार्थी चिन्हित करेगी।

बीमा की राशि पाने के लिए नहीं करना पडेगा इंतजार
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछले 10 साल के दाैरान सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को झेलनी पड़ी। इसलिए अब 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला किसानों की कर्जमाफी का किया जाएगा। अब किसानों को फसल का नुकसान होने पर बीमा की राशि पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही किसानों को फसल की क्षति होने पर 30 दिन के अंदर फसल बीमा का पैसा दिलाने की व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची