उत्तर प्रदेश के इस जिले में मिला दुनिया का सबसे प्राचीन बरगद, जानिए कितनी है उम्र?

  लखनऊ: भारत में बरगद के पेड़ की पौराणिक गाथाएं हैं। बरगद के पेड़ की कई कथायें वेद पुराणों में भी मिलती हैं। हल ही में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बरगद का 500 वर्ष पुराना पेड़ मिला है। विशेषज्ञ बताते हैं की यह पेड़ 500 वर्ष से अधिक पुराना है।

बरगद का पेड़ जिसे कल्पवृक्ष भी कहा जाता है भारत में पौराणिक और धार्मिक इतिहास के काफी पुराने समय से जुड़ा हुआ है। यह पेड़ जीवन का प्रतीक माना जाता है और सुख-समृद्धि को बढ़ावा देने का प्रतीक है। गांवों में लोग अपने घरों के आसपास इसे लगाते हैं। बरगद का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जो हजारों सालों तक जीवित रह सकता है। यूपी के बुलंदशहर में भी एक इतिहासिक बरगद का पेड़ पाया गया है जिसकी आयु 500 वर्ष बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरोरा में स्थित वन क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा और प्राचीन बरगद का पेड़ पाया गया है।इस पेड़ पर कार्बन डेटिंग के माध्यम से बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया प्रयागराज और रोमानिया के वैज्ञानिकों ने शोध की है। वन विभाग ने भी इसे विश्व का सबसे पुराना पेड़ होने की पुष्टि की है।

वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि रोमानिया के वैज्ञानिकों और बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया प्रयागराज के द्वारा इस पेड़ की कार्बन डेटिंग की जांच की गई है और इसकी आयु 500 वर्ष बताई गई है, जो कि रामघाट वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वन विभाग के अधिकारी स्पष्ट रूप से कहते हैं कि अभी तक की जानकारी के अनुसार बॉटनिकल गार्डन हावड़ा में स्थित एक पेड़ है जिसकी उम्र 350 वर्ष है। हालांकि कार्बन डेटिंग के आधार पर बुलंदशहर में स्थित एक पेड़ की आयु 500 वर्ष बताई गई है जो सबसे अधिक है।

ऋषि मुनियों ने की है तपस्या

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पेड़ के नीचे ऋषि मुनियों ने तपस्या की है। उनका ये भी मानना है कि जो भी श्रद्धालु यहां आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। श्रद्धालुओं का यह मानना है कि इस पेड़ कि उम्र 500 वर्ष नहीं बल्कि 5000 वर्ष है यहां पर कई ऋषि मुनियों ने तपस्या की है। स्थानीय इस पेड़ की पूजा भी करते हैं।

दुनिया के पुराने बरगद से भी पुराना है यह पेड़

विशेषज्ञों की मानें तो हावड़ा के आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान स्थित 350 साल पुराने बरगद के पेड़ से भी पुराना है। इस पेड़ ने पुराने बरगद के पेड़ों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। स्थनीय लोगो का मानना है कि दुनिया का कोई भी पेड़ इससे पुराना नहीं है।

4069  वर्ग मीटर में फैला है विशालकाय बरगद

बुलन्दशहर के नरौरा यह बरगद का पेड़ 4069 वर्गमीटर में फैला है। यह पेड़ बुलंदशहर जिले के नरौरा पावर प्लांट से 8 किमी की दूरी पर स्थित  है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

Krishi-Vision 2047

Cultivating a Sustainable Future

Join the movement to shape climate-resilient agriculture in Bharat. Meet policymakers, scientists, and farmers at Krishi-Vision 2047 a powerful day of ideas, innovation, and impact.