घर पर कैसे लगाया जा सकता है अनार? कैसे रखा जाता है इसका ख्याल?

भारत में इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में लोग शरीर को हाइड्रेट और तंदुरस्त रखने के लिए तरह तरह की चीज़ो का सेवन करना पसंद करते है। शरीर को सबसे अच्छे से हाइड्रेट और तंदुरस्त रखता है फल, इसलिए लोग गर्मियों में अधिक से अधिक फलों का सेवन करना पसंद करते है।

गर्मियों में लोग अनार खाना भी काफी पसंद करते है, जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। इसका जूस शरीर को न सिर्फ हाइड्रेट रखता है बल्कि स्वास्थ दृष्टी से भी अनार लाभदायक है। बाजार में अनार काफी महंगे दाम पर मिलते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसे घर में भी ऊगा सकते हैं।

आइए जानते है आखिर घरों में कैसे हो सकती है अनार की खेती?

घर में अनार की खेती करने के लिए कुछ बातो का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है। अनार के बीजों को बड़े गमले में लगया जा सकता है लेकिन इस दौरान गमले के नीचे छेद कर दे जिससे उसमे पानी न जमा हो। पानी जमा होने से फसल ख़राब हो सकती है।

अपने शुरूआती समय में इस पौधे का खास ख्याल रखने की ज़रूरत पड़ती है। अनार के लिए फार्मयार्ड कम्पोस्ट और दानेदार पेड़ की खाद का उपयोग सही होता है। इसके साथ ही पौधों को पर्याप्त धूप आने वाली जगह पर ही रखे, इस तरह से पौधा जल्दी ग्रो हो सकता है।

इस तरह से रखे ध्यान:

अनार के पौधों में समय समय पर खाद डालने की बेहद ज़रूरत पड़ती है। इसके अलावा अनार के पौधों को 6 से 9 घंटे धूप की भी ज़रूरत पड़ती है। पौधों की कीड़ो से रक्षा के लिए कीटनाशक का भी उपयोग बेहद ज़रूरी है। अनार के पौधे तीन साल में फल देना शुरू करते है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची