[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, दिल्ली में ₹1,59,760 हुआ 10 ग्राम का भाव; चांदी और सस्ती

GOLD News

नई दिल्ली, 12 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today- अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की तेजी बनी हुई है। डॉलर में कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है। गुरुवार, 12 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,59,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,59,610 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,078.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,46,460 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,59,760 पर है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,310 जबकि 24 कैरेट का भाव ₹1,59,610 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। पुणे और बेंगलुरु में भी लगभग यही दरें देखने को मिल रही हैं।

आज के ताजा गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली146460159760
मुंबई146310159610
अहमदाबाद146360159660
चेन्नई146310159610
कोलकाता146310159610
हैदराबाद146310159610
जयपुर146460159760
भोपाल146360159660
लखनऊ146460159760
चंडीगढ़146460159760

गोल्ड का भाव कहाँ तक जा सकता है?

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के अनुसार, मौजूदा वैश्विक हालात और निवेश मांग को देखते हुए 2026 तक 10 ग्राम सोने का भाव ₹2,00,000 तक जा सकता है। उनका यह भी मानना है कि यदि सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती करती है तो कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है।

वहीं, कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है और गिरावट पर खरीदारी का रुझान रह सकता है।

चांदी में गिरावट जारी

सोने के उलट, चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है। 12 फरवरी की सुबह चांदी ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले जनवरी में चांदी ₹4 लाख प्रति किलो के पार निकल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 85.51 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

ताजा अपडेट के मुताबिक, वैश्विक संकेतों के चलते सोने में मजबूती बनी हुई है, जबकि चांदी फिलहाल दबाव में है। निवेशकों के लिए आने वाले महीनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के साथ मौके बने रह सकते हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची