दिल्ली/मुंबई, 31 अक्टूबर (कृषि भूमि ब्यूरो): सोने की कीमतों में एक दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में आज यानी 31 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,21,620 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,11,490 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,21,520, जबकि 22 कैरेट का रेट घटकर ₹1,10,490 प्रति 10 ग्राम रह गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की घरेलू कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल दोनों फैक्टर्स का असर देखने को मिल रहा है।
गिरावट के पीछे कारण
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगे और कटौती की संभावना से इनकार किया है। डॉलर में मजबूती और अमेरिका-चीन ट्रेड तनाव में कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को 10% घटाकर 47% कर दिया है। साउथ कोरिया में ट्रंप और शी जिनपिंग की मीटिंग के बाद दोनों देशों में कई अहम सहमति बनी हैं।
आज के प्रमुख शहरों में सोने का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,11,490 | ₹1,21,620 |
| मुंबई | ₹1,11,340 | ₹1,21,470 |
| अहमदाबाद | ₹1,10,490 | ₹1,21,520 |
| चेन्नई | ₹1,11,340 | ₹1,21,470 |
| कोलकाता | ₹1,11,340 | ₹1,21,470 |
| हैदराबाद | ₹1,11,340 | ₹1,21,470 |
| जयपुर | ₹1,11,490 | ₹1,21,620 |
| भोपाल | ₹1,10,490 | ₹1,21,520 |
| लखनऊ | ₹1,11,490 | ₹1,21,620 |
| चंडीगढ़ | ₹1,11,490 | ₹1,21,620 |
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी का भाव 1.21% बढ़कर $48.14 प्रति औंस पर पहुंच गया है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, फेड की मौद्रिक नीति और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से सोने में निकट भविष्य में हल्की गिरावट रह सकती है, लेकिन भारत में त्योहारों के सीजन की मांग से रेट में स्थिरता बनी रह सकती है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45