[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, चांदी पड़ी फीकी; जानें आज के रेट

नई दिल्ली, 21 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today – सोने के भाव में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से निवेशक एक बार फिर सेफ एसेट की ओर रुख कर रहे हैं। अमेरिका-ईरान तनाव के साथ-साथ रूस और यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से गोल्ड को अतिरिक्त सपोर्ट मिला है।

जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है।

घरेलू बाजार में सोने का ताजा हाल

21 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 1,57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को सराफा बाजार में सोना 850 रुपये की तेजी के साथ 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वैश्विक बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों का असर सीधे घरेलू कीमतों पर दिख रहा है।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,44,2601,57,530
मुंबई1,43,4601,57,380
अहमदाबाद1,44,3101,57,430
चेन्नई1,44,2601,57,380
कोलकाता1,44,2601,57,380
हैदराबाद1,44,2601,57,380
जयपुर1,44,4101,57,530
भोपाल1,44,3101,57,430
लखनऊ1,44,4101,57,530
चंडीगढ़1,44,4101,57,530

चांदी की कीमत में कमजोरी

सोने के मुकाबले चांदी की चाल फीकी रही है। 21 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत गिरकर 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को भी पार कर चुकी थी, लेकिन फिलहाल मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है।

निवेशकों के लिए संकेत

बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना मजबूत बना हुआ है, जबकि चांदी में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और डॉलर की चाल घरेलू बाजार में कीमतों की दिशा तय कर सकती है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची