गाय या भैंस, किसका दूध ज्यादा फायदेमंद, जानिए

लखनऊ | हमारे जीवन में दूध पीने की परम्परा जन्म से ही शुरू हो जाती है। जब एक बच्चा जन्म लेता है तो सबसे पहले उसे माँ का दूध पिलाया जाता है। जैसे जैसे वह बड़ा होता है तो उसे दुधारू जानवर गाय या भैंस का दूध पिलाया जाता है। दूध का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। सुबह चाय से लेकर रात सोने से पहले तक हम दूध पीते हैं। दूध से बहुत सारे खाद्य पदार्थ बनाये जाते हैं जिन्हे हम रोजाना खाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि  किस जानवर का दूध सबसे अच्छा होता है और किसके दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। हम विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर आपको बताएंगे की किसके दूध में कितने पोषक तत्व पाये जाते हैं।

औसतन दूध का प्रयोग सभी घरों में किया जाता है। यह काफी फायदेमंद भी होता है। डॉक्टर भी दूध पीने के सलाह देते हैं। दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध में विटामिन और कैल्सियम जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं। लेकिन हम सबके मन मे एक सवाल उठता है कि किस जानवर का दूध अच्छा होता है गाय का या फिर भैंसा का ?

दुधारू पशु गाय और भैंस के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में अधिक प्रोटीन पाया जाता है।

गाय के दूध में कैसिइन नामक पोषक तत्व पाया जाता है जिसमे प्रोटीन की मात्रा 70-80% होती है।।

वहीं भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से उच्च रक्तचाप, गुर्दे और मोटापे जैसी बीमारियों के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है।

भैंस के दूध में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है।

वहीं, गाय के दूध में विटामिन की मात्रा अधिक होती है। भैंस के दूध में बीटा-लैक्टो ग्लोबुलिन और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। इस वजह से इसे रक्तचाप से परेशान लोगों के लिए लाभदायक माना जाता है।

इसके अलावा, भैंस के दूध में गाय के दूध के मुकाबले पानी ज्यादा होता है और भैंस के दूध में गाय की तुलना में अधिक फैट होता है। गाय के दूध में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची