देश के कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट: उत्तर भारत में ठण्ड का प्रकोप, जानिए कैसे बचेंगी फसलें

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुंबई, 4 दिसंबर, 2025 (कृषि भूमि डेस्क): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 दिसंबर से देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर कोहरा छाया रहेगा, वहीं मैदानी राज्यों में शीतलहर दस्तक देगी।

पंजास से झारखंड तक शीतलहर का अलर्ट
4 दिसंबर से अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 और 5 दिसंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। उत्तरी राजस्थान के इलाकों में ठंड का असर ज्यादा और लंबा रहेगा। यहां 4 से 6 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी भारत में आने वाले राज्य झारखंड में 6 और 7 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी और मध्य प्रदेश में गिरेगा तापमान
आने वाले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश (UP) और मध्य भारत के निवासियों को ठंड के लिए तैयार रहना होगा। अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत में भी अगले दो दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री नीचे लुढ़केगा, जिससे रातें और ठंडी हो जाएंगी। बिहार में भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया है।

पहाड़ों पर घना कोहरा
हिमाचल प्रदेश (HP) के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 4 से 6 दिसंबर के दौरान प्रदेश सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह
शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए IMD ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसानों के लिए विशेष सलाह (Farmer Advisory) जारी की है। फसलों को कम तापमान के तनाव से बचाने के लिए शाम के समय खेतों में हल्की सिंचाई करें। सब्जियों की नर्सरी और फलों के छोटे पौधों को ठंड से बचाने के लिए पुआल या पॉलीथिन की शीट से ढककर रखें। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि रात के समय मवेशियों को शेड के अंदर रखें और उन्हें सूखी जगह पर बिठाएं ताकि उन्हें ठंड न लगे।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची