देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,050 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹5,100 प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट।
अहमदाबाद में आयोजित क्षेत्रीय नीति संवाद में विश्व बैंक समूह ने कहा कि दक्षिण एशिया की खाद्य प्रणाली में व्यापक बदलाव से रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र कृषि और समृद्धि के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कृषि कार्यशाला में घोषणा की कि हरियाणा सरकार पंचायतों की भूमि पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाएगी। किसानों को वित्तीय सहायता, प्रमाणन सुविधा और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कई नई पहलें की जाएंगी।
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 4,690 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोमवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित कई शहरों में गोल्ड रेट में और कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव भी नीचे आए हैं।