उत्तर प्रदेश में AI और डीप-टेक इकोसिस्टम को विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ को AI, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और कंप्यूटिंग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा पर जोर दिया है। सरकार का लक्ष्य तकनीकी विकास को गांवों, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं तक पहुंचाना है।