किसानों को रबी सीजन में सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर 62,370.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है। यह पिछले रबी सीजन की तुलना में करीब 64.3 प्रतिशत अधिक है।