[polylang_langswitcher]

क्या है ‘वर्ल्ड अर्थ डे’? जानें इस दिन का महत्व

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day)के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को इंटनैशनल मदर अर्थ डे (International Mother Earth Day) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण को होने वाले खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। इन पृथ्वी दिवस पर ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ थीम मनाई जा रही है। इस दिन को खास दिखाने के लिए गूगल ने एक डूडल बनाया है।

‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ थीम 

हर साल विश्व पृथ्वी दिवस को एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस बार साल 2024 के लिए वर्ल्ड अर्थ डे का थीम है ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के खपत को कम करने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाई जाएगी।

धरती के प्रति जागरूकता के लिए वर्ल्ड अर्थ डे

हम लोगों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर कई तरह के सितम किये हैं। जिसके वजह से आज हमें बाढ, क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी कई समस्याएं देखने को मिल रही है। अगर अभी भी इंसान अपनी हरकतों से बाज न आएं तो आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इंसानों को धरती के प्रति जागरूक करने के लिए ही हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है।

190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला

सबसे पहले 1969 में युनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने World Earth Day मनाने का प्रस्ताव रखा था। इस दिन को मनाने का सबसे अहम उद्देश्य था पृथ्वी को सम्मान देना। सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने 22 अप्रैल 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया था। डेनिस हेस ने 1990 में विश्व स्तर पर इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा। साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। वर्तमान में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला हुआ है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची