[polylang_langswitcher]

LPG Price Hike: नए वित्त वर्ष के पहले दिन बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर ₹218 तक महंगा

LPG Price Hike April 2026

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (कृषि भूमि ब्यूरो): LPG Price Hike – नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले ही दिन आम लोगों और खासतौर पर व्यवसायिक उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹195 से ₹218 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं।

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के मुताबिक, यह बढ़ोतरी देश के प्रमुख महानगरों में अलग-अलग स्तर पर लागू की गई है।

प्रमुख शहरों में नए LPG रेट

शहरपुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)बढ़ोतरी (₹)
दिल्ली18832078.50195.5
मुंबई18352031196
चेन्नई2043.502246.50203
कोलकाता19902208218

दिल्ली में अब इंडेन का 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2078.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1883 था। कोलकाता में यह ₹2208 तक पहुंच गया है, जो चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है।

LPG Price Hike – 4 महीनों में 5वीं बार बढ़े दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले चार महीनों में यह पांचवीं बार है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं।

जनवरी 2026 में ₹111, फरवरी में ₹49, मार्च की शुरुआत में ₹28 और 7 मार्च को ₹114.5 की बढ़ोतरी की गई थी। अब अप्रैल में फिर बड़ा इजाफा हुआ है।

हालांकि दिसंबर 2025 में कीमतों में थोड़ी राहत दी गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है।

LPG Price Hike का असर?

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग व्यवसाय में होता है। ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में रेस्टोरेंट और फूड सर्विस सेक्टर में महंगाई बढ़ सकती है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, बिना सब्सिडी वाले 14.2 kg के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत वर्तमान में दिल्ली में 913 रुपये है।

मुंबई में कीमत 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। लोकल सेल्स टैक्स या VAT के आधार पर रेट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 7 मार्च 2026 को ₹60 बढ़ाए गए थे।

वैश्विक कारण: क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

LPG Price Hike

LPG Price Hike – LPG की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे प्रमुख कारण वैश्विक ऊर्जा संकट है। मध्य पूर्व में जारी तनाव, खासकर ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष, कच्चे तेल की सप्लाई को प्रभावित कर रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम समुद्री मार्गों में बाधा से वैश्विक तेल आपूर्ति घट रही है, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ता है।

केरोसिन की वापसी; ईंधन संकट के बीच PDS और पेट्रोल पंप से होगी बिक्री, नियमों में ढील

ATF भी महंगा

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी तेज उछाल आया है और यह ₹2 लाख प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गया है। इससे हवाई किराए बढ़ने की आशंका है, जो महंगाई के दबाव को और बढ़ा सकता है।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में ATF की कीमत 110,703.08 रुपये प्रति किलोलीटर या 114.5 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बाद कीमत 207,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। ATF की कीमत लगातार दूसरे महीने बढ़ी है।

1 मार्च को कीमतों में 5.7 फीसदी (5,244.75 रुपये प्रति किलोलीटर) की बढ़ोतरी की गई थी। यह पहली बार है जब ATF की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के आंकड़े को पार कर गई हैं। इससे पहले 2022 में कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थीं, जब रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था। उसे समय कीमत बढ़कर 1.1 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी।

LPG Price Hike का असर और बढ़ेगा

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही LPG Price Hike ने व्यवसायिक क्षेत्र पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव संभव है। महंगाई के इस दौर में ईंधन की कीमतें आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था और आम जीवन दोनों को प्रभावित कर सकती हैं।

====
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची