[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना लगातार तीसरे दिन गिरा, चांदी भी हुई सस्ती; जानिए आज के नए रेट

नई दिल्ली, 07 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today- सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। 7 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में यह 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जो हालिया ऊंचे स्तरों से नीचे है।

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने के ताजा रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली1,41,0401,53,850
मुंबई1,40,8901,53,700
अहमदाबाद1,40,9401,53,750
चेन्नई1,40,8901,53,700
कोलकाता1,40,8901,53,700
हैदराबाद1,40,8901,53,700
जयपुर1,41,0401,53,850
भोपाल1,40,9401,53,750
लखनऊ1,41,0401,53,850
चंडीगढ़1,41,0401,53,850

सोने को लेकर क्या है आगे का अनुमान

वैश्विक निवेश बैंक JPMorgan Chase & Co. ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। बैंक के मुताबिक, सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग इसकी प्रमुख वजह रहेगी। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीद करीब 800 टन तक रह सकती है।

चांदी में भी जारी है गिरावट

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है। 7 फरवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी में तेजी का दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। अब किसी भी उछाल का इस्तेमाल खरीदारी के बजाय बिकवाली के लिए किया जाना चाहिए। अत्यधिक और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के कारण चांदी फिलहाल ट्रेडिंग के लिहाज से जोखिम भरी बनी हुई है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची